भूखंड मालिक की प्राधिकरण से मांगी पुलिस ने जानकारी
नोएडा। सेक्टर-63 ए में बेसमेंट की दीवार गिरने से बच्चे समेत दो की मौत के मामले में पुलिस की ओर से प्राधिकरण से भूखंड स्वामी की सूचना मांगी है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि किसान के नाम भूखंड है मगर वह कई लोगों को बेचा जा चुका है। इसकी जांच के बाद ही पता चल सकेगा। शुक्रवार को सेक्टर-63ए में भूखंड पर बेसमेंट का काम करते हुए दीवार गिर गई थी। जिसमें 5 लोग घायल हो गए थे और एक बच्चे हिमांशु व मजदूर हेमराज की मौत हो गई थी। पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने प्राधिकरण अधिकारियों से भूखंड स्वामी की जानकारी मांगी तो वह प्लाट कई लोगों को बेचा जा चुका है। इसलिए जानकारी की जा रही है। हालांकि पुलिस सूत्र बताते हैं कि यह भूखंड इन दिनों एक पुलिस अधिकारी पर है और उन्हीं का काम भी चल रहा था। ब्यूरो