बूचड़खानों के खिलाफ पूर्व कमिश्नर का आज से धरना
पुन्हाना। मेवात व पंचकूला सहित प्रदेशभर में पिछले चार साल में भाजपा सरकार द्वारा खोले गए बूचड़खाने के खिलाफ भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के वरिष्ट सदस्य एवं चौटाला सरकार में समाज कल्याण विभाग में पूर्व जन आयुक्त और मेवात के गांव पिनगवां निवासी मोहन सिंह अहलूवालिया जिला पंचकूला के गांव ग्राम जासपुर में 19 जुलाई से अनिश्चिकालीन धरने पर बैठने वाले हैं। बूचड़खानों के लिए अहलूवालिया ने सीधा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने धरने पर बैठने की जानकारी अमर उजाला को दी।
अहलूवालिया ने कहा कि धरना पर बैठने के लिए आप सबकी भावनाओं ने मुझे प्रेरित किया है। भले ही सरकार हमारी है पर हमारी सरकार ने जो पशुओं को काटने के नए नए लाइसेंस दिए हैं वह एक पशु प्रेमी के खिलाफ है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मैं बहुत गौरवांवित हूं कि आप सब लोग इस पर पहले से प्रयास कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में शामिल होकर बृहस्पतिवार से मैं भी इसका एक हिस्सा बनने जा रहा हूं। उन्होंने ंकहा कि हरियाणा में बूचड़खाना खोलने वाली सरकार है।