कालोनाइजरों के विरोध में क्रेडाई
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में हुई घटना से बिल्डरों की संस्था क्रेडाई भी आहत है। संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अमित मोदी का कहना है कि कालोनाइजर पूरी तरह से गलत बिल्डिंग बनाते हैं। इनका न तो नक्शा पास होता है और न ही ढांचा अप्रूव्ड होता है। क्रेडाई ऐसे लोगों का खुलकर विरोध करती है। इस तरह के अनधिकृत निर्माण को रोकने के लिए प्राधिकरणों से पहले भी शिकायत की गई थी। इस घटना के बाद प्राधिकरण को सबक ले लेना चाहिए। गृह प्रवेश बिल्डटेक के सीएमडी अभय कुमार ने बताया कि इन बिल्डिंगों का ढांचा इतना कमजोर होता है कि जब भी भूकंप आता है, तो इस तरह की बिल्डिंग सबसे पहले गिरती है। कालोनाइजरों को किसी के जान की परवाह नहीं रहती है। ब्यूरो