फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 हजार उपभोक्ता आज आठ घंटे झेलेंगे बिजली संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। मोहान रोड स्थित सरोसा उपकेंद्र के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं की रविवार को आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पॉवर ट्रांसफार्मर का अनुरक्षण होगा।
विज्ञापन




एक्सईएन विशाल वर्मा के मुताबिक पॉवर ट्रांसफार्मर को पूरा खोलकर उसकी जांच, मरम्मत के साथ टेस्टिंग की जाएगी। इससे उपकेंद्र से जुड़े इब्राहिमगंज, टिकरा, नई काशीराम कॉलोनी व भरोसा से संबंधित इलाकों सरोसा भरोसा फतेहगंज खुशहालगंज, शिवरी, कांशीराम कॉलोनी, सदरौना, मौदा, दिगिया डॉक्टर खेड़ा, गोविंदनगर, गायत्री विहार, हंसनगर के आसपास की आपूर्ति सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि टंकी में पानी भरने जैसे जरूरी काम सुबह नौ बजे से पहले कर लें।

चार उपकेंद्र की दो घंटे बंद होगी बिजली

लखनऊ सेंट्रल जोन के रेजीडेंसी, हनुमान सेतु, जीटीआई व यूपीआईएल उपकेंद्र की 33 केवी लाइन की मरम्मत का काम रविवार को होगा। रेजीडेंसी के एक्सईएन जयप्रकाश ने बताया कि इस कारण सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक करीब 50 हजार उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें