फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्स में कोरोना संक्रमितों के लिए बढ़े 150 बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण अस्पतालों में बेड का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित करने के साथ बेड बढ़ाने पर भी जोर दे रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शारदा अस्पताल को 720 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल घोषित करने के बाद नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण ने सोमवार को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) को भी 400 बिस्तर वाला अस्पताल बनाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में इसकी क्षमता 250 से बढ़ाकर 400 कर दी जाएगी। इसके अलावा फोर्टिस व जेपी अस्पताल में भी 100-100 बिस्तर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमित होने पर घबराएं नहीं, हौसला रखें। उपचार व अस्पताल में भर्ती होने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 18004192211 पर कॉल करें। इस नंबर के कॉल को डॉक्टर उठाएंगे व आपकी समस्या का तुरंत निदान कर अस्पताल में भर्ती कराएंगे।
नोडल अधिकारी के साथ सोमवार को बैठक हुई है। बैठक में उन्होंने जिम्स में बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 400 करने के निर्देश दिए हैं। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द से जल्द बेड की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, प्रशासनिक व नोडल अधिकारी जिम्स, ग्रेटर नोएडा
वर्तमान में संचालित कोविड अस्पताल
अस्पताल -बेड
जिम्स -250
शारदा ग्रेटर नोएडा -720
जेपी अस्पताल नोएडा -200
फोर्टिस -100
सेक्टर-39 कोविड अस्पताल -300
यथार्थ ग्रेनो -500
निम्स ग्रेनो -300
प्रकाश अस्पताल नोएडा -100
जेआर अस्पताल ग्रेनो -60
इंडो गल्फ अस्पताल नोएडा -40
जेएस अस्पताल नोएडा -50
एसआरएस नोएडा -100
यहां दो से तीन दिन में शुरू होगी सुविधा
अस्पताल बेड
मेट्रो अस्पताल नोएडा -100
शर्मा मेडिकेयर ग्रेटर नोएडा -100
सूर्या अस्पताल, नोएडा -200
आरोग्य अस्पताल, नोएडा -100
नियो , नोएडा -80
ईएसआईसी नोएडा -200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें