फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोनीपत से 15 व गोहाना से कीटनाशक के 10 सैंपल लिए

Fri, 26 Sep 2025 02:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

सोनीपत में कृषि विभाग ने रबी सीजन से पहले कीटनाशकों की गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान चलाया है। विभागीय टीमों ने अब तक 40 सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। मानकों से कम गुणवत्ता पाए जाने पर कंपनियों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत। किसानों को रबी सीजन की शुरुआत से पहले गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध करवाने के लिए लिए कृषि विभाग का विशेष गुणवत्ता जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। वीरवार को विभाग की टीमों ने सोनीपत क्षेत्र से 15 और गोहाना क्षेत्र से 10 सैंपल लिए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

अधिक बारिश होने के चलते कीटनाशकों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में किसानों को असली और बेहतर गुणवत्ता के कीटनाशक उपलब्ध हों इसके लिए विभाग ने तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है।
अभियान के दौरान अब तक 40 सैंपल लिए जा चुके हैं। फरीदाबाद से आई विशेष टीम भी इसमें सहयोग कर रही है। शुक्रवार को भी अभियान जारी रहेगा। सैंपल की गुणवत्ता मानकों से कम पाई जाती है तो संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने किसानों से अपील की है कि कीटनाशक खरीदते समय हमेशा पक्का बिल अवश्य लें, ताकि गुणवत्ता की पुष्टि और आवश्यक कार्रवाई संभव हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें