नूंह। जिले में बुधवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। वहीं 4 मरीज ठीक भी हुए हैं। टपकन में एक, बसई मेव में आठ, मांडीखेड़ा में एक, सिहरी में एक, नूंह में दो और निजामपुर में केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
जिले में कोरोना के कुल 56 मरीज हैं। 1196 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1115 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 30318 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 28769 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1407 की निगरानी जारी है। 76756 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 74528 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 657 की रिपोर्ट आनी बाकी है।