फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 घंटे बिजली गुल, निवासियों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-पिछले एक हफ्ते से बिजली की अव्यवस्था से परेशान है सेक्टरवासी

नोएडा। लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी विद्युत निगम ने नए के बजाय पुराना ट्रांसफॉर्मर लगा दिया। लेकिन वह भी काम नहीं किया। इससे निवासी भड़क गए और प्रदर्शन किया।


सेक्टर 11 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया, भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच बिजली बार बार कट रही है। एक बार बिजली कटने पर घंटों बाद आती है। कहीं-कहीं तो फॉल्ट आने पर 15-16 घंटे तक कटौती रहती है। ऐसे में रात का सोना और दिन में काम करना भारी पड़ रहा है। विभागीय कामों की बात करें तो जनवरी-फरवरी में होने वाले टेंडर मई-जून में हो रहे हैं। गर्मियों के पीक शुरू होने के साथ ही मरम्मत कार्य हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जून के दूसरे सप्ताह में ही बिजली की मांग 26 सौ मेगावाट तक पहुंच गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिस तरह गर्मी का तापमान बढ़ रहा है, उस हिसाब से बिजली की मांग जून महीने में ही 28 सौ से तीन हजार मेगावाट तक पहुंच जाएगी। सेक्टर-11 के अलाला सेक्टर- 15, 12-22,39, 34, 35, 52, 53, 55,, 121, 137 और हाजीपुर, भंगेल, सदरपुर समेत कई गांव में बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 बजे गई बिजली देर रात 2 बजे तक आई-ओपी यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष-सेक्टर 52 अरावली अपार्टमेंट
करीब 15 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली नहीं आई-अनुज गुप्ता, अध्यक्ष आरडबल्यूए, सेक्टर 11
पेड़ों की कटाई नहीं हो रही है, जिससे सभी तार आपस में छू रहे, फॉल्ट हो रहा है-गौरव यादव, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष, सेक्टर 71 सी ब्लॉक

हमारा अनुभव है कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ, रात में दस बार बिजली गुल हो जाती है-विजय कुमार सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 22

सेक्टर-11 में भी ट्रांसफार्मर बदलकर निर्बाध आपूर्ति दी गई। अन्य सेक्टरों में फॉल्ट की समस्या का समयबद्ध निस्तारण कराया जा रहा है, निर्बाध बिजली मिले, यही प्राथमिकता है।
-संजय कुमार जैन, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें