नोएडा। सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए की ओर से क्लब-27 में आयोजित आम महोत्सव में निवासियों और नागरिकों ने विभिन्न किस्मों के आमों का स्वाद लिया। कार्यक्रम में गुजराती सफेदा, केसर, मलीहाबादी दशहरी, लंगड़ा, चौसा और टपका समेत कई प्रजातियों के आम आकर्षण का केंद्र रहे। महोत्सव के दौरान लोगों ने आपसी संवाद और मेल-मिलाप के साथ आमों का आनंद लिया। प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों को सामुदायिक एकता बढ़ाने वाला बताते हुए अन्य सेक्टरों में भी आयोजित करने की इच्छा जताई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मूलचंद अवाना, सेवानिवृत्त आईएएस सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ. एस.पी. जैन, संदीप जिंदल सहित कई नागरिक उपस्थित रहे। ब्यूरो