फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिछले साल से अधिक प्रदूषित रहे फरवरी के 15 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल से अधिक प्रदूषित रहे फरवरी के 15 दिन
विज्ञापन

इस साल दो दिन बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई हवा की गुणवत्ता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फरवरी का महीना आते ही हवाओं की रफ्तार तेज हो जाती है, ऐसे में प्रदूषण में भी उतार-चढ़ाव बना रहता है। हालांकि 2025 की अपेक्षा 2026 में फरवरी के 15 दिन अधिक प्रदूषित रहे हैं। 2025 की फरवरी के 15 दिन में एक दिन भी लोगों को खराब श्रेणी की हवा में सांस नहीं लेना पड़ा था।
विज्ञापन


बतादें कि सर्दी की दस्तक शुरू होते ही अक्तूबर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है और यह स्थिति जनवरी अंत तक बनी रहती है लेकिन फरवरी का महीना शुरू होते ही वसंत ऋतु का आगमन होने के साथ ही जब हवाएं तेज होने लगती हैं तो प्रदूषण भी कम हो जाता है। सीपीसीबी की ओर से जारी हुई पिछले पांच वर्ष की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में फरवरी के 15 दिन सबसे अधिक प्रदूषित रहे। अधिकतर दिन लोगों को बहुत खराब हवा में सांस लेना पड़ा। इसके अलावा 2024 और 2022 में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही थी लेकिन 2023 में 15 दिन प्रदूषण की स्थिति गंभीर नहीं हुई थी।
विज्ञापन

1 से 15 फरवरी तक की रिपोर्ट
फरवरी 2026
रेड जोन - 2 दिन
ऑरेंज जोन - 7 दिन
येलो जोन - 6 दिन
-
फरवरी 2025
ऑरेंज जोन - 2 दिन
येलो जोन - 12 दिन
ग्रीन जोन - 1 दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें