फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने के नाम पर 14.92 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बनकर धमकाया, ठग ने सात बार में ट्रांसफर कराई रकम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कराने के नाम पर साइबर जालसाज ने एक व्यक्ति से 14.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। सात बार में बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर और वारंट जारी करने का भय दिखाकर ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद ठगों ने पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पंचशील ग्रीन दो निवासी व्यक्ति ने बताया कि 25 जनवरी 2023 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आई। इसके बाद शाम को मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल होने जा रहा है। यह वीडियो एक युवती द्वारा उपलब्ध कराया गया है। आरोपी ने पीड़ित को इस मामले में वारंट जारी होने का भय दिखाया और जेल जाने और जुर्माना भरने की धमकी दी। इसके बाद जालसाज ने पीड़ित को सांत्वना देते हुए हेमंत मल्होत्रा नामक व्यक्ति का नंबर दिया। उसने कहा कि यह व्यक्ति उनकी वीडियो को यूट्यूब समेत सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म से डिलीट करा देगा। इसके बाद हेमंत मल्होत्रा नामक व्यक्ति ने वीडियो डिलीट कराने के नाम पर सात बार में विभिन्न बैंक खातों में 14,91,700 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत बिसरख थाने में दी। जब संबंधित थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी रीता यादव ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें