फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां होता है पानी का ठहराव, निगम रोकेगा बीमारी वहां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जहां होता है पानी का ठहराव, निगम रोकेगा बीमारी वहां
गुरुग्राम। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से कमर कस ली है। विभाग की ओर से जियो मैपिंग के जरिए शहर के संवेदनशील इलाकों का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने 50 से अधिक क्षेत्रों की सूची तैयार की है। सर्वे में उन जगहों को चिन्हित किया जाएगा, जहां सबसे अधिक पानी ठहरता है।
यहां स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के कर्मचारी जाकर सर्वे करेंगे और लोगों को बीमारी के प्रति जागरुक करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक यह कर्मचारी पूरे साल इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए काम करेंगे। 2020 तक प्रदेश को डेंगू और मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर साल डीएलएफ फेज-1, सुशांत लोक, सेक्टर-56, सेक्टर-55, सेक्टर-45 और गोल्फ कोर्स रोड सहित नए गुरुग्राम में बनी सोसाइटियों और स्लम क्षेत्रों से सबसे अधिक डेंगू व मलेरिया के मामले सामने आते हैं। ऐसे में इस बार विभाग ने इन्हें क्षेत्रों को प्राथमिक तौर पर कवर कर यहां सर्वे करने की योजना बनाई है। इसके अलावा लोगों को भी अपने आस-पास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला महामारी अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2018 में गुरुग्राम में मलेरिया के 37 और डेंगू के 92 मामले सामने आए थे। विभाग इस बार इस आंकड़े में 90 फीसदी कमी लाने का प्रयास करेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर जियो मैपिंग के जरिए सालभर सर्वे किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक कर बचाव के उपाय और तरीके भी बताए जाएंगे।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें