नोएडा सेक्टर-12 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि टूटी सड़कों की मरम्मत कराने के लिए वे प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार मिल चुकेहैं। स्थानीय विधायक व सांसद से भी गुजारिश की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
उन्होेंने कहा कि अगर यह सेक्टर वीआईपी होता तो प्राधिकरण बिना शिकायत के भी काम करा देता, लेकिन उसकी नजर में सेक्टर-12 की कोई अहमियत नहीं दिख रही है। सच्चाई यह है कि नोएडा में सबसे पहले सेक्टर-12 में ही लोग बसने शुरू हुए थे। शहर को बसाने में सेक्टर-12 का बड़ा योगदान है। सेक्टर में मेहनत करने वाले लोग रहते हैं, जो शहर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं।