फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज वन फरीदाबाद2

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉटम
विज्ञापन

एनसीआर में आपातकालीन सेवा को छोड़ डीजी सेट पर पाबंदी

ईपीसीए की बैठक में फैसला, हरियाणा में अब फरवरी में ही चलेंगे ईंट भट्ठे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सर्दी के मौसम में होने वाले प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण अथॉरिटी (ईपीसीए) सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को ईपीसीए के चेयरमैन डॉ. भूरे लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली-एनसीआर में डीजल जेनरेटर (डीजी) सेट बंद करने का आदेश दिया गया।
डॉ भूरे लाल ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर में कहीं भी डीजी सेट चलाने की अनुमति नहीं होगी। अगर डीजी सेट का प्रयोग करना पड़े तो बिजली निगमों से यह सर्टिफिकेट लेना होगा कि वहां बिजली का अस्थाई कनेक्शन देना संभव नहीं है। अस्पताल जैसी आपातकालीन सेवाओं में डीजल जेनरेटर सेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल दिवाली के बाद प्रदूषण और घातक स्मॉग को देखते हुए एनसीआर में पड़ने वाले हरियाणा के जिलों में ईंट भट्ठे अब फरवरी में ही चलाए जाएंगे। उससे पहले भट्ठे चलाने की अनुमति नहीं होगी। वर्तमान में हरियाणा में ईंट भट्ठे 30 जून से बंद हैं। ईंट भट्ठे 1 फरवरी से 30 जून तक ही चलाए जा सकेंगे। इनमें भी केवल जिगजैग तकनीक वाले ईंट भट्ठे एनसीआर में चलाने की अनुमति होगी।


दिल्ली-एनसीआर में सख्ती से लागू होंगे फैसले

सीएनजी से चलने वाली बसें तथा अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट निर्धारित ईंधन का ही इस्तेमाल करें
निर्धारित ईंधन का प्रयोग नहीं करने वाली इंडस्ट्री के चालान किए जाएं
कचरा जलाने पर भी सख्ती से अंकुश लगाया जाए
कृषि विभाग सुनिश्चित करे कि खेतों में पराली नहीं जले
भवनो की तोड़फोड़ से उत्पन्न मलबे को सी एंड डी वेस्ट प्लांट पर पहुंचाना सुनिश्चित हो
निर्माण सामग्री को ट्रक में ले जाते समय भी ढककर ले जाया जाए
वाहनों को प्रदूषण सर्टिफिकेट प्रदान करने वाले सभी सेंटरों की जांच हो
सभी विभागों की पेट्रोलिंग पार्टी हो। इस कार्य में पुलिस को भी शामिल किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें