फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टर साम्प्रदायिक संगठनों की साजिशों के खिलाफ खडा हुआ ‘साम्प्रदायिकता विरोधी मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप्रदायिकता विरोधी मोर्चा की बैठक आयोजित
विज्ञापन

नूंह/नगीना। देश में बढ़ती सांप्रदायिकता व हिंदू मुस्लिमों के बीच दरार पैदा करने की कट्टर सांप्रदायिक संगठनों की साजिशों के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए सांप्रदायिकता विरोधी मोर्चा की एक बैठक हुई, जिसमें मेवात, गुरुग्राम, यमुनानगर व पानीपत के कई संगठनों के दर्जनों प्रगतिशील व बुद्धिजीवी शामिल हुए। सभी ने देश में बढ़ते वैमनस्य व सांप्रदायिक खतरे के खिलाफ चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

मोर्चे के संयोजक संजीव वालिया ने बताया कि हरियाणा के कुछ संगठनों व लोगों ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाकर कुरुक्षेत्र, हिसार व रोहतक में बहुत सारी संस्थाओं व व्यक्तियों के साथ मीटिंग की है, इसी कड़ी में आज मेवात क्षेत्र के अमनपसंद व तरक्कीपसंद साथियों की नूंह में बैठक हुई है। जिसके बाद राज्य स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा व एक राज्य सम्मेलन बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें