फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13. बिजली की किल्लत झेल रहे खेडला-पुन्हाना के लोगों ने रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेडला-पुन्हाना में बिजली आपूर्ति बंद, सड़क पर उतरे ग्रामीण
विज्ञापन

पुन्हाना।
पिछले एक सप्ताह से बिजली कटौती की मार झेल रहे खेडला-पुन्हाना के लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। गुस्साए ग्रामीण विरोध स्वरूप पुन्हाना-जुरेहडा रोड पर उतर आए और यातायात अवरुद्घ कर दिया। इस दौरान बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे करीब 2 घंटे तक रोड पर जमे रहे, जिसके चलते रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। घटना की सूचना पाकर पुन्हाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बहुत समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण रोड से हटे। जाते-जाते चेतावनी दे गए कि अगर जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की तो व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुन्हाना-जुरेहडा रोड पर खेडला-पुन्हाना वासियों ने जाम लगाया। खेडला पुन्हाना के सरपंच फारूख, संपत, रूकमुदीन आदि ने बताया कि पिछले सप्ताह आंधी में क्षेत्र में बिजली के खंभे गिर गए थे, जिसके बाद से गांव में बिजली नहीं आ रही है। इस गर्मी में बिना बिजली बहुत दिक्कत हो रही है। बताया गया कि गांव में बिजली चालू कराने की मांग को लेकर गई बार निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नतीजा नहीं निकला। खेडला-पुन्हाना के आसपास के गांवों में बिजली आ रही है। मजबूरन उन्हें रोड जाम जैसा रास्ता चुनना पड़ा। मौके पर पहुंचे पुन्हाना थाना प्रभारी अशोक दहिया ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे निगम के एसडीओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे़ रहे। थाना प्रभारी द्वारा जल्द बिजली चालू कराने का आश्वासन देने के बाद ही जाम खोला गया। वहीं लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द टूटे हुए बिजली के खंभों को ठीक कराकर गांव में बिजली नहीं दी गई तो वे दोबारा निगम व सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें