फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के चलते तहसील व एसडीएम दफ्तर का कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल से तहसील व एसडीएम दफ्तर का कामकाज प्रभावित
विज्ञापन


तहसील कार्यालय में मंगलवार को अपने कामकाज के लिए पहुंचे लोगों को हड़ताल के चलते कंप्यूटर रूम बंद मिला। इसके चलते तहसील से संबधित उनके काम काज नहीं हो पाए और बिना काम कराए बैरंग लौटना पड़ा। खासकर छात्रों को हड़ताल के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिनके रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बन पाए।
छात्र मंजीत, साहिल व संजय सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को सेना में भर्ती के लिए जाना है। फिजिकल के दौरान रिहायशी प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है। कई दिन पहले अटल सेवा केन्द्रों पर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते अभी तक उनके प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं। जिसकी वजह से वह सेना की भर्ती से वंचित रह सकते हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हड़ताल को लेकर सरकार ने ठोस कदम उठाए होते तो उन्हें परेशानी न उठानी पड़ती। तहसील में फर्द एवं जमाबंदी किसानों को नहीं मिल पाई। उपमंडल कार्यालय में डीएल एवं आरसी से संबधित कामकाज के लिए पहुंचे लोग भी इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राकेश कुमार का कहना है कि शाम तक छात्रों के रिहायशी प्रमाण पत्र बन जाएंगे। परेशान होने की जरूरत नहीं है। पटवारी आफलाइन फर्द व जमाबंदी बना रहे हैं। बता दें कि डीसी रेट पर लगे कंप्यूटर आपरेटर नियमित नौकरी की मांग कर रहे हैं। जिसकी वजह से बीते दो दिन से तहसील व एसडीएम कार्यालय में कार्यरत पांच आपरेटर हड़ताल पर हैं। जिससे कामकाज प्रभावित है।
फोटो कैप्शन: तावडू तहसील में बंद पड़ा कंप्यूटर व रजिस्ट्रेशन रूम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें