फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से अभद्रता पर की थी भाई की हत्या

विज्ञापन
बिसरख गांव में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
महिलाओं से अभद्रता पर की थी भाई की हत्या
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख में युवक की हत्या के मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। मृतक परिवार की महिलाओं से अभद्रता करता था और आरोपी की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इस वजह से छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर दी और शव को घर से कुछ दूर खाली प्लॉट में फेंक दिया था।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि बिसरख में किराये पर रहने वाले दयानंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते बृहस्पतिवार को उनके भाई भीष्म का शव शिव मंदिर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। शव जानवरों ने नोच लिया था। भीष्म दो दिन पहले से लापता था। उन्होंने बताया कि मृतक चार भाई थे। एक भाई की तीन साल पहले गढ़ क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। वहीं, भीष्म का अविवाहित था और वर्ष 2009 से यहां रह रहा था। उसका चौथा भाई दीपक भी गांव में पत्नी के साथ रह रहा है। जबकि दयानंद छोटे भाई की हत्या के बाद यहां आया था। उनका पैतृक गांव मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र का गांव भढ़ौली है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शुरुआत से ही शक था कि वारदात में किसी करीबी का हाथ है। इसी आधार पर पुलिस ने मृतक के छोटे भाई दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई भीष्म नशे में घर की महिलाओं से अभद्रता करता था। मना करने पर भी बाज नहीं आ रहा था। इस वजह से घटना वाले दिन वह उसे प्लॉट पर ले गया, जहां पहले शराब पिलाई और फिर गला दबाकर एवं चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें