फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह जिले के 14 एसआई और 25 एएसआई का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/पुन्हाना। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिले के पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद संज्ञान लिया है। रेवाड़ी रेंज के आईजी ने जिले से 14 सब इंस्पेक्टर, 25 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का तबादला रेवाड़ी, पलवल और नारनौल किया तथा रेवाड़ी, पलवल और नारनौल से 14 सब इंस्पेक्टर और 25 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को नूंह भेजा गया है। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष हरियाणा प्रगति रैली के संयोजक नसीम अहमद ने जिले के पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत की थी और उन्हें यहां से स्थानांतरण करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने पिछले पांच साल से नूंह जिले में जमे हुए हैं उनका 24 घंटे में तबादला करने का आश्वासन दिया था। साउथ रेंज रेवाड़ी के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने तुरंत ज्वाइन कर रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

यह हैं जिले के पुलिसकर्मी
साउथ रेंज रेवाड़ी के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस द्वारा नूंह, पलवल, रेवाड़ी और नारनौल के पुलिस अधीक्षकों को भेजी तबादला सूची में नूंह जिले से सब इंस्पेक्टर रणबीर, प्रकाश चंद, बलबीर सिंह, रविंद्र, यादराम को नारनौल, अतर सिंह, भरत सिंह, कमल सिंह, जगदीश सिंह, बीर सिंह, हादी खान को रेवाड़ी और राम पाल, महेंद्र सिंह, विनीता को पलवल भेजा गया है। इसके अलावा एएसआई राकेश कुमार, नरेंद्र, तेज सिंह, खेमचंद, उमर मोहम्मद, प्रहलाद, सरिता, बीर सिंह, टेक चंद को रेवाड़ी, एएसआई मुकेश कुमार, प्रवीण, मनोज कुमारी, हरविंदर, अजय कुमार, कैलाश, राम सिंह और रविंद्र को पलवल तबादला किया गया है, जबकि नसीम अखतर, धमेंद्र, दया चंद, इंद्रजीत सिंह, रमेश, नवल, अब्दुल मजीद, सतबीर को नारनौल भेजा गया है।
अन्य जिले से नूंह आए
अन्य जिलाें से 14 सब इंस्पेक्टर और 25 एएसआई तैनात किए गए है। उनमें मुख्यरूप से रेवाड़ी से सब इंस्पेक्टर प्रमानंद, सुभाष, विनोद, सुरेश, पलवल जिले से रतन, रजेंद्र, बलवंत, विनोद, भरतपाल और नारनौल से सतीश, अनिल, शेेताज, अश्वनी और धर्मबीर नूंह आए हैं। इसके अलावा एसएसआई में रेवाड़ी से गिर्राज, गोविंद, गोविंद प्रशाद, हवा सिंह, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, राज कुमार, रविकांत, सतीश, नारनौल से अजय कुमार, अरुण, अशोक कुमार, जसबीर, लाल सिंह, शिव प्रकाश, नरेश कुमार, ओमबीर, रोहताश कुमार तथा पलवल जिले से नूंह भेजे गए। अजीत सिंह, अशोक कुमार, हरपाल, इमरोज हेदर, जगदीश, जगमाल और जोगिंद्र सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें