फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्स-121 के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

होम्स-121 के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
आईएमएफएस फंड आरडब्ल्यूए को नहीं सौंपने से हैं नाराज, कल होगी बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित कार्यालय पर शनिवार को होम्स-121 सोसाइटी के निवासियों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। बिल्डर की ओर से आईएमएफएस फंड आरडब्ल्यूए को ट्रांसफर नहीं करने से निवासी नाराज हैं। वहीं, बिल्डर ने सोमवार को बातचीत का भरोसा दिया है। दरअसल, फ्लैट के पजेशन के बाद बिल्डर की ओर से खरीदारों से इंटरेस्ट फ्री मेंटेनेंस सिक्योरिटी (आईएमएफएस) की रकम मांगी जाती है, जिसका उपयोग भविष्य में सोसाइटी के मेंटेनेंस और अन्य कार्यों में किया जाता है। अगर जरूरत नहीं पड़ती तो इस फंड को रिजर्व रखा जाता है ताकि आपातकालीन स्थिति में इसका प्रयोग किया जा सके। सोसाइटी में आरडब्ल्यूए का गठन होने पर बिल्डर इस फंड को अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) को ट्रांसफर कर देता है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया है। एओए के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि बिल्डर के पास सोसाइटी के करीब 10-12 करोड़ रुपये हैं जो कि आईएमएफएस फंड के हैं। फंड बिल्डर ट्रांसफर नहीं कर रहा है। सोसाइटी के कई काम रुके पड़े हैं। अगर यह फंड एओए के पास होता तो सोसाइटी के कई काम शुरू हो जाते।

दोनों बिल्डर करेंगे समाधान
अजनारा ग्रुप के निदेशक ने शनिवार को उन्हें मिलने बुलाया। इस दौरान पहले के सारे वादे पूरा करने की बात कही। इनमें आईएफएमएस का पूरा भुगतान, सीपेज की समस्या का तुरंत समाधान और बाकी सारे मुद्दे शामिल रहे। सोमवार को उन्हें फिर से बुलाया है। इस दौरान गुलशन होम्स के निदेशक से भी मिलकर समस्याओं के समाधान का वादा किया। होम्स-121 अजनारा व गुलशन होम्स के ज्वाइंट वेंचर में बना है। दिनेश सिंह, धर्मेश पटेल, चक्रधर मिश्रा, शेखर कुमार धर, सर्वेश त्रिपाठी, अनुभव श्रीवास्तव, प्रभात रंजन, के एन पांडेय, आशा मेहरा व अन्य निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर ने जमा किया पानी का 25 लाख का बिल
नोएडा। लॉजिक्स बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने नोएडा प्राधिकरण में पानी का 25 लाख का बकाया बिल जमा किया। वहीं प्राधिकरण की ओर से कई बकायेदारों को नोटिस दिया गया है। प्राधिकरण की ओर से कोशिश की जा रही है कि बकाए राशि की जल्द से जल्द वसूली की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें