फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा दे लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ती गाड़ी बेचने का झांसा देकर झारखंड के व्यक्ति से 3.80 लाख लूटे
विज्ञापन

- गुरुग्राम के रोजकामेव थाना क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। ऑनलाइन वेबसाइट ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी का झूठा विज्ञापन दिखाकर झारखंड के व्यक्ति से करीब 4 लाख की लूट का मामला सामने आया है। वारदात आठ माह पुरानी है। जिसका 6 दिसंबर को रोजकामेव थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।
झारखंड के हजारीबाग जिले के मोहम्मद आलमगीर ने दी हुई शिकायत में बताया कि मार्च माह में ओएलएक्स पर सस्ती स्विफ्ट गाड़ी का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो नूंह जिले के विक्की चौरसिया नाम के व्यक्ति से बात हुई। गाड़ी का सौदा फोन पर 3 लाख 80 हजार में तय हुआ। 30 मार्च को गाड़ी खरीदने के लिए पीड़ित अपने बेटों सैफ और कैफ के साथ दिल्ली पहुंचे। वहां से आरोपी ने उन्हें गुरुग्राम बुलाकर रोजकामेव थाना क्षेत्र के कंवरसिका गांव बुलाया। वहां 6 बदमाश आए चारों ने मिलकर उनके साथ लूटपाट की और हथियार का भय दिखाकर 3 लाख 95 हजार रुपये और तीन मोबाइल लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज कराने में पीड़ितों को बेलने पड़े पापड़
लूटपाट की वारदात होने पर पीड़ितों को केस दर्ज कराने के लिए काफी पापड़ बेलने पडे़। गुरुग्राम पुलिस ने रोजकामेव थाना के लिए शिकायत फॉरवर्ड कर दी। यहां रोजकामेव थाना पुलिस ने भी शिकायत गुरुग्राम पुलिस को फॉरवर्ड कर दी। गुरुग्राम पुलिस का कहना था कि वारदात रोजकामेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुई है जबकि रोजकामेव थाना पुलिस का कहना था कि बदमाशों ने पीड़ितों को गुरुग्राम से अपनी गाड़ी में बैठाया था। इसलिए मुकदमा गुरुग्राम में दर्ज होना चाहिए। दोनों थानों की इस खींचतान से समय बीतता चला गया, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। ऐसे में पीड़ितों ने चंडीगढ़ स्थित ह्यूमन राइट्स का सहारा लिया। एक माह पहले हयूमन राइट्स से शिकायत रोजकामेव थाना पहुंची। यहां रोजकामेव थाना पुलिस ने वापस पत्र जारी करते हुए गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात रखी। इसके बाद ह्यूमन राइट्स द्वारा नूंह एसपी को अवगत कराया गया। जिसके बाद एसपी के आदेश पर रोजकामेव थाना पुलिस ने 6 दिसंबर को एक नामजद व छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें