फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 130 मीटर रोड को बनाया जाएगा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 7.10 करोड़ की योजना के लिए प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया की शुरू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेनो वेस्ट से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड को सुरक्षित बनाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ग्रेनो प्राधिकरण ने खर्च के लिए 7.10 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है। इसी महीने एजेंसी को तय कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
एजेंसी इस पूरी सड़क का सर्वे करेगी और जरूरी सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित करेगी। सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए स्पीड ब्रेकर्स, कंक्रीट बैरियर्स, कैट-आई और दिशा सूचक उपकरण आदि लगाने पर काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होनी हैं। ऐसे में नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और गाजियाबाद से वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जरूरी है कि सड़क को वाहनों के बढ़ते दबाव के लिए तैयार और सुरक्षित बनाया जाए। सड़क को नए सिरे से तैयार करने के लिए री-सफेसिंग का काम भी प्राधिकरण शुरू करने वाला है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए बस कारीडोर को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें