फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उभरते खिलाड़ी<bha>--</bha> ताइक्वांडो में चमक बिखेर रहीं 13 वर्षीय निहारिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। खेलों की दुनिया में मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इसी बात को साबित कर रही हैं शहर की निहारिका शर्मा, जो मात्र 13 वर्ष की उम्र में ताइक्वांडो जैसे कठिन खेल में अपनी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन

शहर के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में रहने वाली निहारिका, रेयान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। वह प्रतिदिन शहर के मैदान में अपने कोच कुद्दुश अली और राहुल के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। वह अब तक जिला और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उनका कहना है कि शहर के सभी बच्चों को मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करनी चाहिए। इससे हम स्वस्थ रहते हैं और आत्मरक्षा की कला भी सीखते हैं। निहारिका के माता-पिता, हेमलता शर्मा और गगन शर्मा हमेशा उन्हें कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित करते हैं। वह आने वाले दिनों में वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें