नूंह। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को माहौन गांव की 20 वर्षीय युवती ने कोरोना से दम तोड़ दिया। 11 सितंबर को इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहीं कोरोना के 13 नए मामले सामने आए और 24 मरीज स्वस्थ हुए।
रनियाली में एक, बिछौर में एक, आलदौका में एक, तावडू में दो, सूंध में एक, कलवाड़ी में एक, नसीरबास में दो, उजीना में एक, पीपाका में एक, पुन्हाना में एक और आकेड़ा में केस मिले हैं। जिले में कोरोना के 113 मरीज हैं। कुल 1034 मामले सामने आए हैं। इनमें से 901 मरीज ठीक हो चुके हैं। 20 लोगों की मौत हो चुकी है। 2809 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 27693 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 336 लोगों की निगरानी जारी है। 486531 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 46901 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 458 की रिपोर्ट आनी बाकी है।