तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं। तहसील प्रशासन ने इन शिकायतों को संबंधित विभागों के पास समाधान के लिए भेज दिया। मौके पर एक भी शिकायत का निपटारा नहीं किया जा सका।
तहसील दिवस तहसीलदार चमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। तहसील दिवस में बिजली, स्वास्थ्य, नगर निगम, राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें आई। प्रगति विहार की पार्षद सरोजनी थपलियाल ने इंद्रमणि बडोनी चौक, गौरा देवी चौक, तहसील रोड के आसपास हुए अतिक्रमण हटाने और ट्रकों की पार्किंग हटाने की मांग की।
चार लोगाें ने अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली के कनेक्शन, मीटर और बिल से संबंधित शिकायत दर्ज की। पांच शिकायतें नगर निगम से संबंधित थी। कुछ शिकायत स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग से संबंधित थी। तहसील दिवस में समाज कल्याण विभाग से कोई नहीं आया। इस अवसर पर अरविंद नेगी, गौरव कुमार, सरोजनी थपलियाल, आरएस चौहान आदि उपस्थित रहे।