फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12वीं के छात्र ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं के छात्र ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन

मानसिक अवसाद से गुजर रहा था छात्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-150 स्थित एक काॅमर्शियल बिल्डिंग से कूदकर 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान कृष्व खत्री निवासी अजनारा डेफोडिल सोसाइटी, सेक्टर-137, नोएडा के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक अवसाद से गुजर रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना बिल्डिंग के सिक्योरिटी सुपरवाइजर गौरव ने शनिवार देर रात पुलिस को दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर छात्र का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। सिर के बल नीचे गिरने के कारण उसका चेहरा और सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि कृष्व अपने बुआ के साथ सेक्टर-137 स्थित सोसाइटी में रहता था। वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि कृष्व के माता-पिता का काफी समय पहले तलाक हो चुका था। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इस वजह से छात्र तनाव और अकेलेपन से जूझ रहा था। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें