फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ अभद्रता व ब्लात्कार करने का प्रयास का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के एक गांव में जातिसूचक शब्द कहते हुए महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, 24 मार्च की शाम वह एक अन्य महिला के साथ निकटवर्ती गांव में एक किसान के खेत में सरसों की लकड़ी काटने गई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी दौरान मौका देखा आरोपी मिथराज व इरशाद थाना तावडू खेत पर आए और दोनों से जबर्दस्ती करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी मिथराज ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। खेत में लकड़ी काट रही अन्य महिला ने जब पीड़िता का बचाव किया तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे धमकी देकर डरा दिया। लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास खेतों में सरसों काट रहे लोग मौके पर आए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि मिथराज ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी मिथराज व इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें