कलराज के बयान की चुनाव आयोग में शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा भाजपा के प्रभारी कलराज मिश्र द्वारा रविवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव मलेरना में हुई विजय शंखनाद रैली में कथित रूप से लोगों को गोली मारने के बयान को लेकर कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। हालांकि भाजपा ने भी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पर वीडियो में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सोमवार को फरीदाबाद में शिकायत दी थी। दलाल ने चुनाव आयोग से कलराज मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मिश्र का ब्यान गलत व निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो वे अदालत में भी जाएंगे।