फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा-दादरी रोड पर सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। बुधवार सुबह बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अनिता चौहान ने बताया कि मूलरूप से गोपालगंज जिला बिहार निवासी लक्ष्मण प्रसाद सेक्टर-44 के सदरपुर में रहता था। बुधवार को लक्ष्मण साइकिल से फेज-2 ड्यूटी करने जा रहा था। उसी दौरान सेक्टर-47 के पास दादरी मेन रोड पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें