फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे शख्स को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

छलेरा कट के पास तेज रफ्तार एक ई रिक्शा ने बृहस्पतिवार रात सड़क पार कर रहे शख्स को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ई रिक्शा को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। शख्स की पहचान छलेरा निवासी जबर सिंह (50) के रूप में हुई है। वहीं, शहर में ई रिक्शा से मौत का यह पहला मामला है।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि जबर परिवार के साथ किराए पर रहते थे। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार देर रात छलेरा कट के पास सड़क पार कर वह घर जा रहे थे। इसी वक्त सेक्टर-45 की ओर से आ रहे ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। जबकि चालक ई रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अमित कुमार ने बताया कि चूंकि ई रिक्शा अवैध है। इस पर नंबर नहीं होने की वजह से सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।


दरअसल, नोएडा में ई रिक्शा का काफी दिनों से लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि ई रिक्शा चालक नियमों को ताक पर रख इसे चलाते हैं। सड़क पर इधर से उधर घूमते हैं। गाड़ियों में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर देते हैं। अभी तक वाहनों को क्षतिग्रस्त करने और लोगों के चोटिल होने की घटनाएं आती थीं। मगर ई रिक्शा की टक्कर से मौत ने एक बार फिर परिवहन और यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें