फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरनोवा प्रोजेक्ट के 575 फ्लैट पर मिलने लगा कब्जा, सुपरटेक बना रहा 80 मंजिला इमारत

Sat, 18 Aug 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-94 में सुपरटेक के सुपरनोवा प्रोजेक्ट के तहत 44 मंजिल के नोवा ईस्ट और नोवा वेस्ट टावर का पजेशन शुरू हो गया है। यहां खरीदारों को 575 फ्लैटों पर पजेशन मिलेगा। शुक्रवार को सुपरटेक ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीएमडी आरके अरोड़ा व एमडी मोहित अरोड़ा ने बताया कि सुपरनोवा प्रोजेक्ट में ऑफिस, मॉल, आवासीय, रिटेल कई तरह की इमारतें हैं। इसमें पहले चरण में नोवा रेजीडेंसी के फ्लैट की ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) और कंप्लीशन सर्टिफिकेट (सीसी) मिल गए हैं। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट में तीन अन्य निर्माण चल रहे हैं। प्रबंधन की माने तो स्पायरा में 80 मंजिल की इमारत का निर्माण चल रहा है जो उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत होगी। फिलहाल, 58 मंजिल तक का काम हो चुका है। इसमें हैलीपैड भी होगा। इसके अलावा 600 फ्लैट की एक और 80 से ज्यादा फ्लैट की दूसरी इमारत है।

कुछ ऑफिस स्पेस दिसंबर तक, कुछ दो साल और कुछ तीन साल में पूरे होंगे। इसके बाद पजेशन मिल पाएगा। इसमें मॉल, होटल, आवासीय और अन्य इमारतें शामिल हैं। यह मिक्स लैंड प्रॉपर्टी है। लिहाजा, एक ही जगह कई चीजें मिल पाएंगी। दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग का फ्लैट इस प्रोजेक्ट में है।
विज्ञापन


वहीं, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने स्पायरा में फ्लैट लिया है। यहां फ्लैट का साइज दो और तीन बेड रूम के अलावा पांच हजार से 20 हजार वर्ग फीट तक के हैं। इसकी कीमत दो करोड़ से लेकर 30 करोड़ रुपये तक है। दिल्ली-एनसीआर में इतनी कीमत का फ्लैट नहीं है, क्योंकि यमुना का दृश्य, सभी सुविधाएं एक जगह और अंतरराष्ट्रीय स्तर का निर्माण इसकी खूबियों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें