फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सोसायटी के पास टहलने के विवाद में एनआरआई से गार्ड ने की धक्कामुक्की, मौत 

Fri, 17 Aug 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
एनआरआई हत्या मामले में आरोपी गार्ड और मानिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में टहलने को लेकर हुए मामूली से विवाद में सिक्योरिटी गार्ड ने एक अन्य निवासी के साथ मिलकर एनआरआई के साथ मारपीट की। घटना के बाद गंभीर हालत में एनआरआई को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सिक्योरिटी गार्ड सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम हुए पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है।

मूलरूप से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी निवासी और स्वीमिंग कोच सोनोऊ बाल्या (50) अमेरिका में रहता था। इसी साल जून में वह भारत लौटा था। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में रहकर साइबर सिटी के कई स्कूलों में तैराकी का प्रशिक्षण देता था।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब चार बजे वह अपने ड्राइवर सोनू मिश्रा के साथ डीएलएफ फेज-2 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल आया था, जहां उसने गाड़ी छोड़ दी और पैदल जाने लगा। डीएलएफ फेज-2 के पी ब्लॉक के पास टहलते वक्त सोसायटी गार्ड प्रदीप सिंह ने उसे सोसायटी के आसपास टहलने से मना किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड ने सोसायटी की घंटी बजाई जिस पर वहां रहने वाला मानिक भी पहुंच गया। दोनों ने एनआरआई के साथ हाथापाई की, जिससे एनआरआई नियंत्रण खोकर जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया।

आसपास के लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद डीएलएफ फेज 2 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के ड्राइवर सोनू के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें