फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद सिर पर पत्थर मारकर की गई किशोरी की हत्या1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद सिर पर पत्थर मारकर की गई किशोरी की हत्या
गुरुग्राम। गांव सिद्धरावली में हुई किशोरी की हत्या के बाद मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी की हत्या चाकू से नहीं बल्कि सिर पर पत्थर मारकर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सिद्धरावली में एक परिवार किराए पर रहता है। सोमवार शाम को दंपति खेत में सरसों काटने गए थे। उनकी एक बेटी कंप्यूटर क्लास के लिए गई थी। इस दौरान 16 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इस दौरान मौका पाकर दो युवक घर में घुस गए, जिन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वह उसे बोरे में भरकर ले जा रहे थे कि मृतक की बहन आ गई। घर का गेट खुलते ही उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। आरोपी को पुलिस के हवालेे कर दिया गया। आरोपी की पहचान राजसमंद राजस्थान निवासी गजेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉ दीपक माथुर ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसकी हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई है। उधर, बिलासपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने अपने साथी संग शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। रिमांड के दौरान आरोपी के दूसरे साथी का पता लगाकर उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें