गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जूनियर बालिका फुटबॉल और सीनियर पुरुष-महिला टेबल टेनिस के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें फुटबॉल के 10 और टेबल टेनिस के दो खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ।
जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि फुटबॉल और टेबल टेनिस की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूनियर बालिका फुटबाल के ट्रायल में काव्या, सिमरन गुलियान, काजल कुमारी, आकांक्षा, प्रियंका, सोनिया, सुनीता, रोशनी कुमारी, जगेश्वरी कश्यप और आंचल का चयन हुआ। टेबल टेनिस में वंश कुंतल और अक्षय जोशी का चयन हुआ। फुटबॉल में चयनित खिलाड़ी 17 सितंबर और टेबल टेनिस में चयनित खिलाड़ी 19 सितंबर को मेरठ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे।