फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के 12 मरीज स्वस्थ होकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण के बाद पोस्ट कोविड व ब्लैक फंगस ने मरीजों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। अभी तक ब्लैक फंगस के मामले में रोज इजाफा देखने को मिल रहा था, लेकिन बुधवार का दिन मरीजों के लिए राहत भरा रहा। कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। अस्पतालों में भर्ती ब्लैक फंगस के 12 मरीज भी स्वस्थ होकर घर लौट गए। इससे जिले में अब ब्लैक फंगस के सक्रिय मरीजों की संख्या 51 रह गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे थे। दो दिन पहले 25 कोरोना संक्रमित मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को भी इसमें बढ़ोतरी देखी गई व कुल आंकड़ा 63 तक पहुंच गया था। वहीं, ब्लैक फंगस के कारण अब तक 7 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सीएमओ डॉक्टर दीपक ओहरी ने बताया कि ब्लैक फंगस की दवाइयों की जल्द दूर हो जाएगी। शासन स्तर से एंटी फंगस इंजेक्शन की खेप मेरठ पहुंच गई है। जल्द ही जिले के लिए भी इंजेक्शन अलॉट कर दिए जाएंगे। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि कितनी डोज जिले को मिली है। बृहस्पतिवार को डोज मिलने की उम्मीद है।
708 ने कोरोना को हराया, 150 नए संक्रमित मरीज
जिले में बुधवार को 150 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 708 लोगों ने कोरोना को हरा दिया। नए संक्रमितों के मामलों में प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर पांचवें स्थान पर है। अच्छी बात ये रही कि बीमारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा नए संक्रमित मरीजों से 4 गुना से भी अधिक रहा है। वहीं, 5 लोगों की मौत हुई है। अब जिले में मरने वालों का आंकड़ा 428 हो गया है। तीन दिनों से नए मरीजों का आंकड़ा कम आ रहा था। 23 अप्रैल को 146, 24 अप्रैल को 69 मरीज मिले थे, लेकिन 25 अप्रैल को आंकड़ा 137 तक पहुंच गया। इसके बाद 26 मई को आंकड़ा 150 हो गया है। वहीं, प्रदेश सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, कुल संक्रमितों की संख्या 61,983 हो गई है। इनमें से 59,157 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2398 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

67 केंद्रों पर 10,263 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में कोरोना जांच के साथ टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बुधवार को 10,263 लोगों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में एंटीजन जांच के बाद लोगों को टीके की पहली व दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के बीच के 8409 लोगों को पहली डोज दी गई। 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के 316 बुजुर्गों को पहली और 146 को दूसरी डोज दी गई। 45 से 59 वर्ष के बीच 1,053 लोगों को पहली और 334 को दूसरी डोज दी गई। एक स्वास्थ्य कर्मी और चार फ्रंटलाइन वारियर्स ने भी दूसरी डोज ली। जिला प्रशासन ने 78 केंद्र बनाए हैं। इनमें बुधवार तक 67 केंद्रों को पोर्टल पर अपलोड कर सुविधा शुरू कर दी गई। जबकि, शेष केंद्रों को जल्द शुरू करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें