फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूजा के नाम से बेचा जा रहा 12 लीटर तेल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
-खाद्य विभाग की टीम ने जन्माष्टमी को लेकर शुरू किया अभियान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में अभियान शुरू किया है। पहले दिन अलग-अलग जगह पर खाद्य पदार्थों की जांच की। साथ ही पूजा के नाम से बेचा जा रहा 12 लीटर पूजा के तेल को सीज किया है। विभाग ने कुल विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह नमूनों को प्रयोगशाला भेजा है। विभाग के अफसरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को पहले दिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता और अमर बहादुर सरोज की टीम ने गौड़ सिटी-2 की दिव्यांश मार्केट स्थित श्रीजी मिष्ठान भंडार से लड्डू का 01 नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, रविंद्र नाथ वर्मा और मालती की टीम ने साइट-सी सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरडी फूड प्रोडक्ट्स से नमकीन का एक नमूना लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडेय, ओपी सिंह और विजय बहादुर पटेल की टीम ने कंचनजंगा मार्केट सेक्टर 53 स्थित गुप्ता स्टोर से कुट्टू आटा का एक नमूना लिया। इसी टीम ने सेक्टर 53 नोएडा गिझोड़ स्थित अनिल उपभोक्ता भंडार से 12 लीटर तेल को सीज किया है। उन्होंने बताया कि पूजा के तेल के नाम से बेचा जा रहा था। जबकि ऐसा कोई तेल नहीं होता है। कुल छह नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें