फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेस्ट टू वंडर पार्क से 12 फुट लंबा अजगर सुरक्षित बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोपहर 2:30 बजे नगर निगम के कर्मचारियों ने पार्क में देखा था
विज्ञापन

-तुरंत इसकी सूचना एमसीडी को दी

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सराय काले खां स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क से बुधवार को करीब 12 फुट लंबा अजगर सुरक्षित रूप से बचाया गया। इस घटना से इलाके में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया, लेकिन वन विभाग की टीम की तत्परता से स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे नगर निगम के कर्मचारियों ने पार्क में अजगर को देखा और तुरंत इसकी सूचना दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को दी। एमसीडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया और बाद में उसे वन विभाग को सौंप दिया। दक्षिणी वन प्रभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अजगर को जांच के लिए वन विभाग के उपचार केंद्र में लाया गया है, जहां उसकी सेहत की निगरानी की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि अजगर को उसकी स्थिति के आधार पर देर शाम या गुरुवार सुबह जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गौरतलब है कि वेस्ट टू वंडर पार्क, जो कबाड़ से बनी विश्व धरोहरों की प्रतिकृतियों के लिए मशहूर है, दिल्ली का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों को देखकर घबराएं नहीं और तुरंत सूचना विभाग को दें, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस जंगल में छोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें