फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 12 गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ की टीम ने रविवार को शाहपुर खेड़ा मोड़ पर एक ट्रक से 12 गोवंशों को मुक्त कराकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बाबू और नूर मोहम्मद निवासी गांव जल्लाबाद जिला शामली, यूपी के रूप में हुई। आरोपी गोवंशों को तस्करी के लिए राजस्थान ले जा रहे थे।
विज्ञापन

सीएस स्टाफ के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव अगोन की ओर जा रहे एक ट्रक में गोवंश हैं। तस्कर गोवंशों को तस्करी के लिए राजस्थान ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मार्ग पर नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर ट्रक को वापस कर भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर ट्रक को घेर लिया। पुलिस से घिरता देख गाड़ी में सवार दोनों तस्कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। ट्रक से 12 गोवंश बरामद हुए। तस्करों ने गोवंशों को रस्सियों से बांध रखा था। सीएस स्टाफ प्रभारी कंवरपाल ने बताया कि सभी गोवंशों को गोशाला में भिजवा दिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें