118 नए संक्रमित, 113 स्वस्थ्य होकर घर लौटे
नोएडा। कोरोना संक्रमण के 118 नए मरीज सामने आने के बाद जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2765 हो गई है। रविवार को जिले के अलग-अलग कोविड अस्पतालों से 113 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। जबकि नए संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 978 है। अभी तक जनपद में 28 लोग जान गंवा चुके हैं। जुलाई महीने में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं। पिछले एक सप्ताह से गाजियाबाद में गौतमबुद्ध नगर से अधिक मरीजों की पुष्टि प्रतिदिन की जा रही है। संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या भी अधिक है।
सीएमओ की हालत पहले से बेहतर
फोर्टिस में भर्ती मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों ने बताया कि दो पहले हालत अधिक खराब थी। लेकिन अब सुधार हुआ है। वहीं एसडीएम सदर व उनकी पत्नी में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।