फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ ट्रेन में डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

------
हेडिंग
बलिया : सारनाथ एक्सप्रेस
में डकैती, चार यात्री घायल
क्रॉसर
सुरेमनपुर स्टेशन के पास सात-आठ डकैतों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। सुरेमनपुर स्टेशन के पास शनिवार रात छह-सात डाकुओं ने डाउन सारनाथ एक्सप्रेस के एस-11 और एस-12 बोगी में डाका डाला। विरोध करने पर डकैतों ने हथियारों की बटों से चार यात्रियों को घायल कर दिया। छपरा जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद यात्रियों ने रेलवे पुलिस को जानकारी दी। छपरा जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

डाउन सारनाथ एक्सप्रेस दुर्ग से चलकर छपरा जा रही थी। रेवती स्टेशन से डकैत एस-11 और एस-12 बोगी में चढ़ गए। ट्रेन के सुरेमनपुर स्टेेशन के समीप पहुंचने पर उन्होंने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर सारण जिले के किशनपुर थाने के साहवा नवादा निवासी धर्मेंद्र सिंह (28), नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला के संतोष चंद दास (52), दाऊदपुर थाने के कोहरा बाजार निवासी रोहित कुमार (20 ) और गोपालगंज निवासी दीपू पुत्र बागेश्वर तिवारी को हथियार के बट से घायल कर दिया। लूटपाट के बाद डकैत चेन पुलिंग कर रास्ते में उतर गए। ट्रेन के छपरा जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर बयान दर्ज किए गए। बलिया के आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें