मुरादाबाद-गाजियाबाद के लिए भी
-------------------------
हेडिंग: बिल्डर को लाभ पहुंचाया, जेई पर रिपोर्ट दर्ज
लाखों के बकाया होने के बाद भी कैसे दिखाया गया कटा हुआ कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नवादा-रसूलपुर में बिल्डर के साथ मिलकर उसे मल्टीपल कनेक्शन जारी करने और विद्युत निगम को क्षति पहुंचाने के आरोप में निलंबित जेई अजय यादव के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ प्रेमराज ने यह कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर पंकज राय के मुताबिक, एसडीओ की तहरीर में अजय पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर नवादा-रसूलपुर में 9 फ्लैटों में लाखों रुपये के बकाया को खत्म करते हुए कागजात में कनेक्शन को कटा हुआ दिखा दिया है। जबकि वह कनेक्शन मौके पर चलता पाया गया था। मामले की शिकायत के बाद जांच की गई थी जिसमें एसडीओ गाजियाबाद राहुल देव और मुरादाबाद में तैनात इंजीनियर अजय यादव को निलंबित कर दिया गया था। जेई के खिलाफ शनिवार को तहरीर मिली जिस पर राज्य के राजस्व को हानि पहुंचाने का दोषी पाया गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कार्रवाई के लिए जांच कराएं
प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने पत्र लिखकर मुख्य अभियंता एसके वर्मा को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे प्रकरणों की जांच करें और अधिकारियों से पुराने मामलों की जांच कराएं, ताकि इस तरह के प्रकरणों में कार्रवाई की जा सके और दोषियों को सजा मिले।