पीपी फोटो सहित
-----
हेडिंग: बच्चों ने मधुमेह के प्रति किया लोगों को जागरूक
अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अमर उजाला फाउंडेशन ने विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बुधवार को मोरना के जूनियर हाई स्कूल से जागरूकता रैली निकाली। रैली में महावीर शिक्षण संस्थान की तरफ से भी सहयोग किया गया। रैली के जरिये बच्चों ने लोगों को मधुमेह बीमारी, कारण व लक्षणों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
इससे पहले सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल से शुरू होकर मोरना डिपो होते हुए गांव में पहुंची। इस दौरान जो भी रास्ते में लोग मिल रहे रहे थे, उनको मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने लोगों को मधुमेह से बचाव के उपाय भी बताए। सीएमओ ने कहा कि इस वर्ष इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की ओर से द फैमिली डायबिटीज थीम रखी गई है। अगर एक परिवार में 6 शख्स हैं तो उसमें एक शख्स मधुमेह से पीड़ित है। ये बीमारी एक बार होने के बाद पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाती है। इससे बेहतर है कि पहले ही जागरूक रहें। लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव लाकर इससे बहुत हद तक इससे बचा जा सकता है। खानपान का ध्यान रखना चाहिए। रैली में पूरे समय तक सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव, एडिशनल सीएमओ डॉक्टर भारत भूषण भी मौजूद रहे। स्कूल की तरफ से छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक भी मौजूद रहे।