फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गलघोंटू से हुई 19 मौतों के बाद भी सरकार सुस्त’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गलघोंटू से हुई 19 मौतों के बाद भी सरकार सुस्त’
विज्ञापन

नूंह/पुन्हाना। हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला किया। उन्होंने जिले में डॉक्टर, दवाइयों, स्टाफ एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं को लेकर सरकार को कोसा। कहा कि जब डाक्टर और दवाई नहीं होंगी तो आयुष्मान योजना किस काम की है। उन्होंने आयुष्मान योजना को सरकार का ढकोसला बताया और कहा कि एक तरफ तो सरकार हर गरीब नागरिक को पांच लाख का बीमा व कैशलेस सुविधा का ढिंढोरा पीटती है वहीं असलियत में वो पैसों से भी इलाज नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि जिले में 19 बच्चों की मौत गलघोंटू बीमारी से हो चुकी है और 50 से अधिक इस बीमारी से ग्रस्त हैं लेकिन भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस बीमारी से बचाव के लिए सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया, न ही कोई जांच टीम जिले में भेजी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर नूंह के प्रति बेहद असंवेदनशील व अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के लिए इंसानों की कीमत कुछ भी नहीं है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को ही अस्वस्थ व अयोग्य करार दे दिया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराये जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें