फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया की रोकथाम के लिए गांवों के तालाबों व कुओं में गंबूजिया मछली डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया की रोकथाम के लिए तालाबों व कुओं में डाली गंबूजिया मछली
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में चलाया गया मच्छरों की रोकथाम के लिए अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न गांवों के तालाबों व कुओं में गंबूजिया मछली डाली गई है। ये मछलियां डेंगू व मलेरिया फैलाने वाले मच्छर के लार्वा को खाती है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पीआर पराशर ने बताया कि मलेरिया से संबंधित आशंका वाले गांवों में पिछले एक माह से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं अब इसकी रोकथाम के लिए नूंह के गांवों के तालाबों और कुओं को भी अभियान में शामिल किया गया है। इनमें गंबूजिया मछलियां डाली जा रही हैं। विभाग की टीमें उन स्थानों पर जा रही हैं, जहां इन मछलियों को तालाबों व कुओं में छोड़ने की आवश्यकता है। उन स्थानों पर भी टेमिफोश स्प्रे भी किया जा रहा है, जहां पर पानी रुका हुआ है। पिछले वर्षों की तुलना में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के मामलों में काफी कमी आई है। पुन्हाना में 26, फिरोजपुर झिरका में 2, उजीना में 318 और नूंह खंड में 88 मलेरिया के मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- स्वास्थ्य विभाग की टीम तालाब में गम्बूजिया मछली डालती हुई।


किसानों को बागवानी विभाग की स्कीमों के बारे में बताया
नूंह। जिला बागवानी विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को खंड नगीना के गांव मोहलाका में कार्यक्रम का आयोजन कर चलाई जा रही सभी स्कीमों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की मंशा वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करना है। जिले में अधिक से अधिक फलदार पौधों के बाग लगाने पर विभाग 50 प्रतिशत अनुदान राशि देगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें