112 ने दी कोरोना को मात, 93 नए संक्रमित
नोएडा। जिले में शुक्रवार को 93 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं 112 लोगों ने कोरोना को मात दी। बृहस्पतिवार को संक्रमित होने वालों की संख्या 112 थी।
राज्य सर्विलांस कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को मिले संक्रमित मरीजों में से कुछ को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य होम आइसोलेट किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7611 पहुंच गया है। इनमें से 6595 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। महामारी से 45 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान में जिले में 971 सक्रिय मामले हैं।