फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होडल पुलिस की पुन्हाना के कई गांवों में छापामारी,

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना के कई गांवों में होडल पुलिस की छापामारी
विज्ञापन

चोरी की बाइक ढूंढने के लिए संयुक्त टीम बनाकर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। नूंह से सटे पलवल के होडल डीएसपी विवेक चौधरी की अगुवाई में सोमवार को पुन्हाना के गांव लुहिंगाकलां, गोकलपुर, जांख सहित कई गांवों में छापेमारी की कार्रवाई की गई है। पुलिस अपने साथ यहां से करीब एक दर्जन बाइक और दो आरोपियों को लेकर गई है। इस छापामारी में होडल थाना व होडल सीआईए पुलिस के अलावा पुन्हाना की पुलिस भी मौजूद थी। होडल के डीएसपी विवेक चौधरी ने छापेमारी की पुष्टि की है।
होडल के डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि उनके पास पुख्ता जानकारी थी कि होडल इलाके से चुराई गई बाइक आदि वाहनों के आरोपी पुन्हाना के गांव लुहिगाकला, जांख व गोकलपुर आदि के रहने वाले हैं। उनकी अगुवाई में थाना होडल, सीआईए होडल और पुन्हाना की पुलिस ने तीनों गांवों में छापेमारी की है। गांव से उन्होंने एक दर्जन बाइक को कब्जे में लिया लेकिन जांच के बाद कुछ को छोड़ दिया गया है और करीब पांच बाइक को साथ लाए हैं। जहां ग्रामीणों का कहना है कि छापेमारी के दौरान पुलिस गांव लुहिंगाकला से अपने साथ ले गई है जबकि डीएसपी विवेक चौधरी ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुन्हाना खंड के गांव लुहिंगाकला, जमालगढ आदि गांव चोरी की बाइक बेचने और रखने के लिए बदनाम हैं। इन गांवों में पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम की टीमों कई बार छापेमारी कर चुकी हैं। छापेमारी में सैकड़ों चोरी की मोटरसाइकिल, कार सहित अन्य वाहनों को जब्त किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव जमालगढ और लुहिंगाकला में चोरी की बाइक की खुले में बोली लगती है। यहां के चोरों को रेड पड़ने से पहले ही अक्सर पता लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें