सेक्टर-137 में दो पार्कों का काम पूरा
नोएडा। सेक्टर-137 में दो पार्कों का काम पूरा हो गया है। यहां तीन सोसायटी सुपरटेक, गुलशन विवांटा और गुलशन होम्स के पास यह पार्क विकसित किया गया है। यह ग्रुप हाउसिंग व खाली पड़े वाणिज्यिक भूखंडों के बीच स्थित है। इस पर 46 लाख रुपये खर्च किए गए है। यहां आसपास 1.50 किलोमीटर लंबाई में कर्व स्टोन की मदद से फुटपाथ का काम भी चल रहा है। फुटपाथ पर मिट्टी भराव के बाद ऊपर से एक इंच मोरम भी डाला गया है, ताकि फुटपाथ पर भ्रमण करने वालों के पैरों में मिट्टी न लग सके। ब्यूरो
प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त
नोएडा। प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने हरौला तिकोना पार्क में सड़क पर बनाए गए एक कमरे को मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। यहां सड़क पर ही करीब 40 वर्गमीटर में अवैध तरीके से एक कमरा बना लिया गया था, जिसे प्राधिकरण की टीम ने तोड़ दिया और दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। ब्यूरो
----------------
डस्ट फ्री जोन के लिए ई-टेंडर जल्द
नोएडा। सेक्टर-82 और होजरी कांप्लेक्स में 20 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को धूल रहित बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं अब 375 किलोमीटर की सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। इसमें दो साल तक सड़कों का रखरखाव भी करना है। सेक्टर-74, 75 और सेक्टर-123 के हिंडन पुस्ता को डस्ट फ्री करने के लिए काम शुरू हो चुका है। ब्यूरो