फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत विभाग में सात महिने से नहीं है एसडीओ जिला परिषद के कार्य हुऐ ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
केवल एक एसडीओ के सहारे चल रहा काम
विज्ञापन

- पंचायत विभाग में सात माह से एसडीओ नहीं, जिला परिषद का काम ठप

अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। नूंह जिले में विकास खंड-7 और एसडीओ की 8 पद हैं लेकिन केवल एक है पद भरा गया बाकी के सात पद पिछले सात माह से रिक्त हैं। पुन्हाना और पिनगवां खंडों के एसडीओ का पद पिछले सात महीने से रिक्त होने से पंचायत राज के विकास कार्य ठप हो गए हैं। करीब दो महीने पहले एसडीओ रजाक को अतिरिक्त चार्ज दिया गया था लेकिन उन्होंने अभी तक पदभार ग्रहण ही नहीं किया है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी का कहना है कि जल्द ही दूसरे एसडीओ को पुन्हाना और पिनगवां खंड का चार्ज दिया जाएगा।
नूंह जिला में पुन्हाना, पिनगवां, नगीना, तावडू, फिरोजपुर झिरका, नूंह, इंडरी सहित कुल 7 विकास खंड है। जिले में कुल 8 एसडीओ के पद स्वीकृत है। पूरे जिले में केवल एक ही एसडीओ कार्यरत हैं जिनको नूंह, फिरोजपुर झिरका, नगीना और इंडरी का चार्ज दे रखा है जबकि सोहना के एसडीओ अब्दुल रजाक को पुन्हाना, पिनगवां और तावडू का चार्ज दिया हुआ है। एसडीओ अब्दुल रजाक ने तावडू का तो चार्ज संभाल लिया लेकिन पिछले पांच माह से उन्होंने पिनगवां और पुन्हाना का चार्ज नहीं लिया है। एसडीओ वह पुन्हाना के एक नेता की वजह से यहां आना नहीं चाहते है। एसडीओ का पद खाली होने से पंचायत समिति और जिला परिषद के कार्यों को भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि बीडीपीओ और एसडीओ दोनों का संयुक्त खाता होता है।
विज्ञापन

जिला पार्षद मदीना, पार्षद तारीफ, पार्षद जैकम शिकरावा का कहना है कि पिछले सात माह से एसडीओ का पद खाली होने से जिला पार्षदों और पंचायतों द्वारा कराए गए विकास कार्य रुके हैं। वह इसकी शिकायत जिला प्रशासन व जिला विकास पंचायत अधिकारी से कर चुके हैं। लगभग दो माह पहले फिरोजपुर झिरका और तावडू सहित सोहना के एसडीओ रज्जाक को पुन्हाना का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए थे लेकिन डीसी के आदेश के बावजूद भी एसडीओ रज्जाक ने पुन्हाना का कार्यभार नहीं संभाला। अगर पुन्हाना में जल्द ही एसडीओ की नियुक्ति नहीं की तो उन्हें मजबूरन पुन्हाना-पिनगवां खंड विकास पंचायत कार्यालय के सामने बैठकर धरना देना पड़ेगा और अगर तब भी उनकी मांग पूरी नही हुई तो उन्हें मजबूरन क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर खंड विकास पंचायत कार्यालयों में ताला लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिला पंचायत अधिकारी
जिला पंचायत अधिकारी राकेश मोर ने कहा उन्होंने पहले भी रज्जाक एसडीओ के पुन्हाना में अतिरिक्त कार्यभार लेने के आर्डर कराए थे। किसी कारण वह चार्ज नहीं ले सके। अब जल्द ही दूसरे एसडीओ को पुन्हाना का कार्यभार सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें