फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री से की शिक्षा में सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोएडा पहुंचे। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री से मिला और जिले में शिक्षा सुधार के लिए मांगे रखीं। मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री को बताया गया कि जिले में सरकारी शिक्षा के प्रति सरकारों ने ध्यान कम दिया है।

विज्ञापन


यहां के छात्र-छात्राएं हायर एजूकेशन के लिए दिल्ली या गाजियाबाद पढ़ने जाते हैं। अच्छा सरकारी इंटर कॉलेज न होने से निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जिले में एक गर्ल्स डिग्री कॉलेज की और जरूरत है। इसके अलावा चार डिग्री कॉलेज और चार ही इंटर कॉलेजों की जरूरत है।

जहां पर इंटर कॉलेज चल रहे हैं, वहां पर टीचरों की संख्या भी बढ़ानी जरूरी है। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस मसले पर गंभीरता से काम करेंगे। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, सुशील शर्मा आदि शामिल रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें