स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले में बने अलग कैडर
-केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने नूंह जिले के अधिकारियों को बैठक में दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला नूंह के अधिकारियों की लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओ के लिए भी प्रदेश में अलग से कैडर बनाया जाए ताकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाक्टरों तथा अन्य कर्मचारियों की कमी न रहें। उन्होंने बताया कि जल्द ही परिवहन विभाग की 50 बसें बच्चों को स्कूल तक लाने व छोड़ने के लिए लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 8वीं कक्षा के बच्चों को मुफ्त में किताबेें व बैग आदि उपलब्ध कराए जा रहें है। बैठक में शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल, फरीदाबाद की आयुक्त जी अनुपमा, सिचाई विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी, इस्पात मंत्रालय के सयुंक्त सचिव पुनित कत्सन, उपायुक्त पंकज कुमार, एसडीएम नूंह रीगन कुमार, नगराधीश प्रदीप अहलावत आदि उपस्थित रहे।
फोटो- नूंह में केन्द्रीय मंत्री विरेन्द्र अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए।